रिपोर्ट: नंदनी तोदी
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी लगातार राज्य के विकास को लेकर तरह-तरह की योजना शुरुआत कर रहें है, जिससे राज्य का विकास हो सकें। वे इसे लेकर खुद उसकी जांच और उन लाभार्थियों से बातचीत भी करते है, जिन्हें सरकार की योजना का लाभ मिला। अब एक बार फिर सीएम योगी ने PMAY लाभार्थियों से बातचीत की और उनका हाल समचार पूछा।
सभी लाभार्थियों में से एक हैं, आरती देवी जिन्हें हाल ही में उनके बैंक अकाउंट में धन राशि मिली है। जिसके बाद आरती ने सीएम योगी को उनके नए आवास पर आने का निमंत्रण भी दिया। दरअसल, वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के ज़रिये जब मुख्यमंत्री ने आरती देवी से बातचीत की और उनसे पूछा कि क्या उनका आवास बन गया और क्या वे उसमे रहती हैं, तब आरती देवी ने बताया कि वे अपने नए आवास में ही अपने परिवार के साथ रहती हैं। उन्होंने बताया कि वो पहले झोपड़ी में रहती थी, लेकिन अब अपना पक्का मकान बन जाने से उनके यहां रिश्तेदार- नातेदार भी आने लगे हैं। इतना ही नहीं, आरती देवी ने मुख्यमंत्री को अपने घर आने के लिए आमंत्रित भी किया है।
आपको बता दें, इस स्कीम का लक्ष्य, महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में 31 मार्च 2022 तक देश भर में 20 मिलियन घरों का निर्माण करके “सब के लिए घर (हाउसिंग फॉर ऑल)” के अपने उद्देश्य को प्राप्त करना है। आपको बता दें कि इस योजना के उद्देश्य महंगे रियल स्टेट सेक्टर की अपेक्षा सस्ते घरों को बढ़ावा देना है। इसी के तहत सीएम योगी ने सभी लाभार्थियों को उनके खाते में बुधवार को डीबीटी के माध्यम से बैंक एकाउंट में धन राशि को ट्रांसफर किया।