1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. CM योगी ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज, ट्वीट कर लोगो से की ये अपील

CM योगी ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज, ट्वीट कर लोगो से की ये अपील

CM योगी की नीति और रणनीति का ही परिणाम है कि उत्तर प्रदेश कोरोना महामारी को मात देने के कगार पर खड़ा है।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
CM योगी ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज, ट्वीट कर लोगो से की ये अपील

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

लखनऊ: CM योगी की नीति और रणनीति का ही परिणाम है कि उत्तर प्रदेश कोरोना महामारी को मात देने के कगार पर खड़ा है। सीएम योगी ने कोरोना को मात देने के लिए 3 T (ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट) का मंत्र दिया था। जिसके कारण ही सूबे में कोरोना दम तोड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। सोंमवार 2 अगस्त को CM योगी ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज ली है।

इस बात की जानकारी खुद सीएम ने ट्वीट करके दी। सीएम योगी ने भारत बायोटेक की कोवैक्सीन लगवाई है। इसके साथ ही उन्होने ट्वीट कर लोगों से भी वैक्सीन लगवाने की अपील की है।

आपको बता दें कि सीएम योगी ने ट्विटर पर दूसरी डोज लेने की जानकारी देते हुए लिखा कि स्वदेशी कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लेकर मन प्रफुल्लित है। उन्होंने लोगों से भी वैक्सीन लगवाने की अपील करते हुए लिखा कि ‘टीका जीत का’ जरूर लगवाएं.। क्योंकि तभी कोरोना हारेगा और भारत जीतेगा।

आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में कोरोना वैक्सीन का यह ‘सुरक्षा कवच’ सभी नागरिकों को मुफ्त प्रदान किया जा रहा है। आप सब लोग भी अपना क्रम आने पर अवश्य लगवाएं ‘टीका जीत का’।

आपको बता दें कि CM योगी ने 5 अप्रैल को वैक्सीन की पहली डोज लगवाई थी। लेकिन वैक्सीन लेने के 10 दिन बाद ही 14 अप्रैल को वो कोरोना संक्रमित हो गए थे और 30 अप्रैल को उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। ICMR की गाइडलाइन है कि कोरोना से ठीक होने के 90 दिन बाद ही वैक्सीन लगवा सकते हैं, इसलिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने 2 अगस्त को वैक्सीन की दूसरी डोज ली।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...