गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के दौरे पर पहुंचे हुए हैं और उन्होंने इस दौरान शुक्रवार सुबह हर बार की तरह गोरखनाथ मंदिर में जनता दरबार का आयोजन किया और सैकड़ों लोगों की समस्याओं को सुना। लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद फरियादियों को समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। बतादें की सीएम योगी आदित्यनाथ जनता दरबार को लेकर मंदिर परिसर में लगभग एक घंटे तक रहे।और उन्होंने एक एक फरियादी की समस्याओं के सुनने के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए हैं की मौके पर जाकर लोगों की समस्याओं का निस्तारण कराएं।
अपने गुरु की समाधी पर पहुंचकर की पूजा अर्चना
बतादें की सीएम योगी जब भी गोरखपुर दौरे पर जाते हैं तो जनता दरबार जरूर लगाते हैं और इसी कड़ी में आज भी फरियादी सुबह छह बजे के बाद आना शुरू हो गए थे और सात बजे तक लगभग 200 लोग जनता दरबार में पहुंच गए थे। वहीं इसके साथ ही फरियादियों के अलावा सीएम योगी के दर्शन करने के लिए भी कुछ लोग पहुंचे थे और मंदिर पहुंचे सभी लोगों ने मुख्यमंत्री के पहुंचने पर खड़े होकर अभिवादन किया और फिर सीएम योगी ने सभी फरियादियों की समस्याओं को सुना और समाधान का आश्वास भी दिया। वहीं इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्रीनाथजी की विधि विधान से पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ महाराज के समाधि स्थल पर पहुंच कर आरती करने के साथ ही ब्रह्मलीन महंत दिग्विजय नाथ महाराज की समाधि का दर्शन किये। इसके बाद गोशाला में गए और गायों को पूड़ी और गुड़ खिलाए।
पूर्व सैनिकों का प्रतिनिधिमंडल भी गोरखनाथ मंदिर पहुंचा
सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य सरकार की सेवाओं में पूर्व सैनिकों के लिए समूह ख में आरक्षण और शहीदों के परिजनों की अनुग्रह राशि 25 से बढ़ाकर 50 लाख रुपये किए जाने के बाद पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम को स्मृति देकर सम्मानित किया। बतादें की पूर्व सैनिकों के लिए समूह ख में पहले आरक्षण था जिसे 1999 में खत्म कर दिया था और सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसे फिर से लागू किया है।