1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीएम योगी ने निभाया राजधर्म: बीमार रामसेवक को भेजी दो लाख रुपये की मदद

सीएम योगी ने निभाया राजधर्म: बीमार रामसेवक को भेजी दो लाख रुपये की मदद

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सीएम योगी ने निभाया राजधर्म: बीमार रामसेवक को भेजी दो लाख रुपये की मदद

एक तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाहर से आने वाले मजदूरों व श्रमिकों को लेकर सजग है तो दूसरी तरह प्रदेश में रह रहे गरीबों के लिए मसीहा बने हुए हैं।

ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार साबित कर दिया कि सेवा परमो धर्म:। मुख्यमंत्री योगी ने निगोहां के गरीब किसान रामसेवक को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दो लाख रुपये भेजे हैं।

इससे पहले मुख्यमंत्री के निर्देश पर रामसेवक को प्रशासन ने भरण पोषण भत्ता और खाद्यान्न उपलब्ध कराया था।

यही नहीं बीमार किसान के इलाज का जिम्मा भी सरकार ने खुद ही उठा लिया है। ऐसे में सरकार की मदद पाकर रामसेवक के परिवार वालों ने मुख्यमंत्री योगी को धन्यवाद कहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...