1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. विधानसभा में CM योगी ने विपक्ष पर जमकर बोला हमला, कहा ढाई साल का बच्चा टोपी पहने व्यक्ति को समझता है गुंडा

विधानसभा में CM योगी ने विपक्ष पर जमकर बोला हमला, कहा ढाई साल का बच्चा टोपी पहने व्यक्ति को समझता है गुंडा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
विधानसभा में CM योगी ने विपक्ष पर जमकर बोला हमला, कहा ढाई साल का बच्चा टोपी पहने व्यक्ति को समझता है गुंडा

रिपोर्ट: सत्यम दुबे
लखनऊ: यूपी विधानसभा के बजट सत्र में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के अभिबाषण पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को विधानसभा में विपक्ष पर जमकर हमला बोला है। सीएम ने इसदौरान कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत संवाद है। राज्यपाल का अभिभाषण सरकार का दस्तावेज होता है। सदन में चर्चा से प्रदेश के विकास के लिए दिशा-दृष्टि मिलती है। राज्यपाल जी के प्रति मैं आभार प्रकट करता हूं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नेता विपक्ष पर भी तंज कसा। योगी ने तंज कसते हुए कहा कि नेता विपक्ष अच्छे आदमी है, लेकिन गलत पार्टी में होने के कारण भटक जाते हैं।

सदन में सीएम ने अज्ञेय की पंक्तियों के जिक्र किया “सर्प तुम कभी नगर नहीं गए, नहीं सीखा तूने वहां बसना, तो फिर कहां से विष पाया, कहां सीखा डासना”। सीएम ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि “राज्य के प्रति सिर्फ सत्ता पक्ष का ही नहीं विपक्ष का भी दायित्व है। एनसीआरबी के आंकड़ों को तोड़-मरोड़ कर प्रदेश को बदनाम करते हैं। राज्यपाल का कम से कम महिला होने के नाते सम्मान किया जाना था।”

आगे सीएम योगी विपक्ष पर और हमलावर हो गये। उन्होने कहा कि “सदन में विभिन्न रंगों की टोपियां ड्रामा कंपनी की तरह लगती हैं। ढाई साल का बच्चा टोपी पहने व्यक्ति को गुंडा समझता है। नेता प्रतिपक्ष पगड़ी पहनकर आते तो मैं आपका स्वागत करता। नेता प्रतिपक्ष को टोपी लगाने से परहेज करना चाहिए। नेता प्रतिपक्ष को इस उम्र में टोपी लगाकर आना शोभा नहीं देता है।“ सीएम ने नेता प्रतिपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि “पता नहीं अयोध्या जाने से डर लगता है? नेता प्रतिपक्ष के बीमार होने पर हमने खुद लगातार संवाद किया। बीमारी के चलते ही मैने उनसे सदन में कम बोलने का निवेदन किया था।”

सीएम ने इस दौरान कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला उन्होने कहा कि “कोविड के दौरान भी मुझसे एक हजार बस देने की बात कही गई। एक माता जी ने तो जीवन भर की कमाई दे दी। कांग्रेस महासचिव का पत्र आया कि 1000 बस देना चाहती हूं, मैं खुश हुआ, लेकिन जब जांच कराई तो कोई स्कूटर तो कोई थ्री व्हीलर निकला। ये मज़ाक नहीं था तो क्या था? हर चीज़ में राजनीति नही करनी चाहिए।”

उन्होने आगे कहा कि किसी के यहां दुःखद घटना होगी और आप डीजे बजायेंगे तो कैसा लगेगा? स्वाभिमानी व्यक्ति होगा पटककर मारेगा। अब केरल में भी जाकर यही किया जा रहा है। अगर कांग्रेस बस देना चाह रही थी तो कोटा में फंसे छात्रों को बस क्यों नहीं उपलब्ध कराई गई? महामारी के दौरान कांग्रेस ने भद्दा मज़ाक किया। सीएम योगी विधानसभा में जमकर हमला बोला है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...