आज प्रदेश के सीएम त्रिवेंद्र सिंह ने एक अहम बयान देते हुए कहा है कि जल्द ही प्रदेश में कोरोना टेस्ट लैब बढ़ाई जायेगी।
दरअसल प्रदेश में कुछ दिनों से अचानक से मरीजों की संख्या में उछाल देखा गया है। इसको लेकर सीएम का कहना है कि दूसरे राज्यों से प्रवासियों का उत्तराखंड लौटना इसका बहुत बड़ा कारण है।
उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश का कोई भी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव नहीं मिल रहा है। ये राहत की बात है वरना ठीक होने वाली की संख्या भी अच्छी है।
सीएम ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि कोरोना टेस्ट के लैंब बढ़ाने में प्रदेश का सहयोग किया जाए। ज्ञात हो, प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 300 को पार करते हुए 317 हो गयी है।