1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. सीएम तीरथ सिंह रावत का पीएम मोदी को लेकर बड़ा दावा, कहा- भविष्य में होगी मोदी की भगवान् राम और श्री कृष्ण की तरह पूजा

सीएम तीरथ सिंह रावत का पीएम मोदी को लेकर बड़ा दावा, कहा- भविष्य में होगी मोदी की भगवान् राम और श्री कृष्ण की तरह पूजा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सीएम तीरथ सिंह रावत का पीएम मोदी को लेकर बड़ा दावा, कहा- भविष्य में होगी मोदी की भगवान् राम और श्री कृष्ण की तरह पूजा

रिपोर्ट: नंदनी तोदी
देहरादून: उत्तराखंड के हरिद्वार में होने वाले महाकुम्भ की तैयारी चरम सीमा पर है, इसी बीच निरिक्षण करने गए नवनियुक्त सीएम तीरथ सिंह रावत ने पीएम मोदी को लेकर एक बड़ी बात कह दी है। उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए उनकी तुलना भगवान् राम और श्री कृष्ण से कर दी।

एक कार्यक्रम में सीएम तीरथ ने कहा कि जिस तरह से द्वापर और त्रेता युग में भगवान राम व कृष्ण को लोग उनके कामों की वजह से भगवान मानने लगे थे उसी तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आने वाले समय में भगवान राम और कृष्ण की तरह मानने लगेंगे।

हंस फाउंडेशन के कार्यक्रम में पहुंचे तीरथ ने कहा कि पीएम मोदी एक चमत्कारी व्यक्ति हैं। उन्होंने अपने कार्यों से ऐसे कर दिखाया है कि पहले भारत के राष्ट्राध्यक्षों को दुनिया में कोई खास तबज्जो नहीं मिलती थी, मगर आज दुनियाभर के बड़े से बड़े नेता पीएम मोदी के साथ केवल फ़ोटो खिंचवाने के लिए लालायित रहते हैं।

उन्होंने कहा कि “आज विभिन्न देशों के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फ़ोटो खिंचवाने के लिए लाइन में लगते हैं। यह पहले के विपरीत है, जब किसी भी वैश्विक नेता को हमारे राष्ट्र प्रमुख से फ़र्क नहीं पड़ता था। नरेंद्र मोदी की वजह से यह बदलाव आया है। यह एक नया भारत है जिसे उन्होंने बनाया है”

बता दें हरिद्वार में होने वाले महा कुम्भ को लेकर उन्होंने कहा, “कुंभ मेले को लेकर बहुत नकारात्मक सा माहौल बन गया था, जिसे हमने साफ़ कर दिया है ताकि लोग बेफिक्र होकर मेले में आ सकें। अधिकारियों को निर्देश दिये गए हैं कि आगंतुकों को कुंभ मेला परिसर में आने से बेवजह ना रोका जाये।”

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...