1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. कौन सी सीट से चुनाव लड़ेंगे सीएम तीरथ सिंह रावत,कई सीटों पर टिकी हुईं हैं नजरें…

कौन सी सीट से चुनाव लड़ेंगे सीएम तीरथ सिंह रावत,कई सीटों पर टिकी हुईं हैं नजरें…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कौन सी सीट से चुनाव लड़ेंगे सीएम तीरथ सिंह रावत,कई सीटों पर टिकी हुईं हैं नजरें…

रिपोर्ट : मोहम्मद आबिद
उत्तराखंड में सीएम का नेतृत्व बदल चुका है और तीरथ सिंह रावत को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का पदभार संभाल लिया है और अब इसी कड़ी में त्रिवेंद्र सिंह रावत को सीएम पद से हटा दिय़ा गया है और नए सीएम का पदभार संभाले तीरथ सिंह रावत के सामने बड़ी जिम्मेदारी विधानसभा पहुंचने की रह गई है और उत्तराखंड में कई सीटों के खाली होने के बाद कायस लगाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री के चुनाव लड़ने को लेकर कयासबाजी शुरू हो गई है और माना जा रही है धनोल्टी, रायपुर, डोइवाला में से किसी एक सीट पर चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंच सकते हैं, बतादें की कुमाऊं क्षेत्र में बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन के बाद से सीट खाली हुई थी जिसके खाली होने पर उस सीट से चुनाव लड़ा जा सकता है।

 

माना जा रहा है की सीएम तीरथ सिंह रावत गढ़वाल क्षेत्र से ही चुनाव लड़ना पसंद करेंगे और गढ़वाल और कुमाऊं में क्षेत्रीय विभाजन के मद्देनजर कुमाऊंनी और गढ़वाली नेता ज्यादातर अपने ही क्षेत्रों से चुनाव लड़ते रहे हैं और सीट पर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंच सकते हैं।

 

उत्तराखंड में कद्दावर बीजेपी दुष्यंत कुमार गौतम ने पिछले दिनों संकेत दिया था कि त्रिवेंद्र सिंह रावत जैसे सांगठनिक कौशल वाले नेता की पार्टी को केंद्र में जरूरत है और सीएम तीरथ सिंह की सीट पौड़ी गढ़वाल सीट खाली हो गई है जिसके बाद अब उस सीट पर त्रिवेंद्र सिंह को लोकसभा के लिए उपचुनाव लड़ाया जा सकता है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...