1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. Vidisha: किसानों से मिले CM मोहन यादव, भावांतर योजना व लखपति दीदी योजना पर किया संवाद

Vidisha: किसानों से मिले CM मोहन यादव, भावांतर योजना व लखपति दीदी योजना पर किया संवाद

Vidisha: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किसानों से मुलाकात कर भावांतर योजना 2025 की प्रगति की समीक्षा की। किसानों ने सोयाबीन के न्यूनतम समर्थन मूल्य उपलब्ध कराने के लिए सरकार का आभार जताया। सरकार द्वारा जारी 20 नवंबर के मॉडल रेट 4267 रुपये प्रति क्विंटल पर भावांतर राशि निर्धारित की जाएगी। इसके साथ ही CM मोहन यादव ने लखपति दीदी योजना के लाभार्थियों से भी संवाद किया

By: Abhinav Tiwari 
Updated:
Vidisha: किसानों से मिले CM मोहन यादव, भावांतर योजना व लखपति दीदी योजना पर किया संवाद

Vidisha: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को भावांतर योजना के लिये किसानों से मुलाकात की । जिसको लेकर किसानों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। बता दे किसानों को सोयाबीन का न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी की MSP उपलब्ध कराने के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा भावांतर योजना 2025 शुरू की गई है। योजना के तहत 7 नवंबर से ही प्रतिदिन सोयाबीन के मॉडल रेट जारी किए जा रहे हैं। इस कड़ी में भावांतर योजना 2025 अंतर्गत मंडियों में सोयाबीन बेचने वाले किसानों लिए बुधवार, 20 नवंबर 2025 के दिन 4267 रुपए प्रति क्विंटल का मॉडल रेट जारी किया गया है। यह मॉडल रेट उन किसानों के लिए है जिन्होंने अपनी सोयाबीन की उपज मंडी प्रांगणों में बेची है। इस मॉडल रेट के आधार पर ही भावांतर राशि की गणना की जाएगी।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लखपति दीदियों से संवाद किया। संवाद के दौरान लखपति दीदियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया बता दे लखपति दीदी योजना के माध्यम से बहनों की आमदनी हर साल ₹1 लाख तक करना मध्य प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...