1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सीएम ममता बनर्जी: दुर्गा पूजा के दौरान कोरोना के गाइडलाइन का उल्लंघन नहीं होना चाहिए

सीएम ममता बनर्जी: दुर्गा पूजा के दौरान कोरोना के गाइडलाइन का उल्लंघन नहीं होना चाहिए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सीएम ममता बनर्जी: दुर्गा पूजा के दौरान कोरोना के गाइडलाइन का उल्लंघन नहीं होना चाहिए

पश्चिम बंगाल में कुछ ही दिनों में दुर्गा पूजा का त्योहार शुरू होने वाला है, लेकिन पश्चिम बंगाल में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर बढ़ रहे हैं। इसको ध्यान में रख कर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान महामारी संबंधी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन नहीं होना चाहिए।

सीएम ममता बनर्जी ने खड़गपुर में आयोजित एक प्रशासनिक बैठक में यह बात कही। इस बार कोरोना महामारी की बीच इस बार दुर्गा पूजा मनाई जाएगी। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों से पश्चिम मिदनापुर में पूजा के लिए हर कमेटी को 50 हजार रुपये का अनुदान देने के भी निर्देश दिए।

बनर्जी ने कहा कि कोरोना को फैलने से रोकने के लिए दुर्गा पूजा समितियां खुले स्थानों पर ही पंडाल लगाएं। ‘मैं एक बार फिर पूजा समितियों और लोगों से कोरोना सुरक्षा नियमों का पालन करने में पुलिस तथा प्रशासन के साथ सहयोग करने की अपील करती हूं। पंडाल में जाने से पहले सभी मास्क पहने और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।’

उन्होंने आगे कहा, ‘लोगों को शॉपिंग पर जाना चाहिए। दुकानें खुली रहेंगी, वरना दुकानदार कारोबार कैसे करेंगे लेकिन पूजा के लिए शॉपिंग पर जाने से पहले लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल नहीं भूलने चाहिए।’

ममता बनर्जी ने कोरोना के आरटी-पीसीआर टेस्ट को लेकर उसकी CT वैल्यू पर कहा, ‘जिन लोगों की CT वैल्यू 20 से नीचे होगी, उन्हें गंभीर रूप से बीमार की श्रेणी में रखा जाएगा। इस तरह के मरीजों में वायरस काफी प्रभावी होता है।

मुझे लगता है कि हम इस तरह के मरीजों की पहचान करके हम एक लिस्ट बनाएंगे। ये वो लोग हैं जो वायरस फैला रहे हैं। जिन लोगों की CT वैल्यू 20 से ज्यादा है, वो लोग होम आइसोलेशन में रह सकते हैं लेकिन उन लोगों को मास्क लगाना और अन्य लोगों से सामाजिक दूरी जरूर बनानी चाहिए।’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...