इस समय कोरोना वाइरस के कारण पुरे देश में हाहाकार मचा हुआ है और मरीजों की संख्या 11 लाख होने को है। अब ऐसे में आईआईटी मुंबई की एक रिपोर्ट में देश में एक उम्मीद जगाई है।
दरअसल विट्स मेट्रिक्स फॉर्म्युले का इस्तेमाल कर बॉम्बे आईआईटी ने एक रिपोर्ट तैयार की है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि मुंबई में दो हफ्तों में, महाराष्ट्र में दो महीनों में, दिल्ली एक, गुजरात ढाई महीनों में, तो देश के अन्य राज्यों में भी दो से तीन महीनों में कोरोना पर नियंत्रण पाया जा सकेगा।
बॉम्बे आईआईटी कंप्यूटर साइंस विभाग के प्राध्यापक डॉक्टर भास्कर रमण ने इस बारे में बताया कि लेविट्स मॅट्रिक्स मैथेमैटिकल फॉर्म्युले का इस्तेमाल करके ग्राफिकल प्रेजेंटेशन बनाया गया है.
रिपोर्ट के अनुसार मुंबई में कोरोना का रिकवरी रेट 70% तक बढ़ा है और डेथ रेट भी कम हो रहा है. इस गति से अगर रिकवरी रेट बढ़ता रहे और डेथ रेट कम होता रहे तो अगले 2 हफ्तों में मुंबई में कोरोना पर नियंत्रण पाया जा सकता है।
इसी प्रकार यह गणित देश के अलग अलग राज्यों के लिए लगाया गया है। हालांकि रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि यह तभी सम्भव होगा जब लोग सीरियस ही रहे।