1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. चोपता: मोनाल फेस्टीवल में एडवेंचर की गतिविधियां जोरों पर

चोपता: मोनाल फेस्टीवल में एडवेंचर की गतिविधियां जोरों पर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
चोपता: मोनाल फेस्टीवल में एडवेंचर की गतिविधियां जोरों पर

{ चोपता से नरेश भट्ट की रिपोर्ट }

पर्यटक स्थल चोपता में पहली बार आयोजित मोनाल फेस्टीवल में एडवेंचर की गतिविधियां जोरों पर चल रही हैं। चोपता की हसीन वादियों में पर्यटक पहली बार स्कीइंग के अलावा पहाड़ी रास्तों पर साइक्लिंग का मजा ले रहे हैं। इसके अतिरिक्त स्थानीय लोगों की ओर से पर्यटकों को पहाड़ी भोजन परोसा जा रहा है।

chopta-adventure-activities-in-full-swing-at-monal-festival

रुद्रप्रयाग का प्रसिद्ध पर्यटक स्थल चोपता मिनी स्वीटजरलैंड के नाम से भी जाना जाता है। वर्ष भर यहां लाखों पर्यटक पहुंचते हैं। खासकर नवम्बर, दिसम्बर, जनवरी और फरवरी माह में बर्फबारी के बाद यहां पर्यटकों की भरमार रहती है।

chopta-adventure-activities-in-full-swing-at-monal-festival

हालांकि औली की तरह से चोपता को विकसित नहीं किया गया है, लेकिन पहली बार जिला प्रशासन की पहल पर चोपता में बर्फ के बीच होने वाले साहसिक खेलों का आयोजन किया गया है।

chopta-adventure-activities-in-full-swing-at-monal-festival

पहले चरण में इन दिनों पर्यटकों के अलावा स्थानीय लोगों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है और 22 से 25 फरवरी तक चोपता में अनेक प्रकार के खेलों का आयोजन किया जायेगा।

chopta-adventure-activities-in-full-swing-at-monal-festival

चोपता में इन दिनों स्कीइंग, साइक्लिंग के अलावा बर्फ के बीच होने वाले अन्य खेलों के गुर सिखाये जा रहे हैं। पर्यटक और स्थानीय लोग इन इस में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। चोपता में इस बार भारी बर्फबारी हुई है। जिसके बाद प्रशासन ने चोपता में साहसिक खेलों का आयोजन किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...