एलजेपी के नेता चिराग पासवान इस बार जेडीयू पर लगातार हमलावर है। उन्होंने ना सिर्फ 143 सीट पर उनके खिलाफ उम्मीदवार उतराने का एलान किया है बल्कि नीतीश कुमार को वो लगातार निशाना बना रहे है।
कल भी उन्होंने एक बयान दिया था की वर्तमान सीएम 10 तारीख के बाद सीएम नहीं रहने वाले है और बीजेपी, एलजेपी के साथ बिहार ने डबल इंजन की सरकार बनेगी।
आदरणीय @NitishKumar जी के पिछले 5 साल के कार्यकाल को देख कर आने वाले 5 साल की कल्पना की जा सकती है।बिहार को अगर इस बेबसी से निकलना है तो ज़रूरत है कड़े कदम उठाने की।जे॰डी॰यू॰ को दिया गया एक भी वोट कल बिहार को बर्बाद कर देगा। #असम्भवनीतीश
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) October 19, 2020
वहीं आज अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्वीटर से उन्होंने कुछ ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने जेडीयू और सीएम नितीश को पूरी तरह से नाकाम बताया है। उन्होंने लिखा, पिछले 5 साल के कार्यकाल को देख कर आने वाले 5 साल की कल्पना की जा सकती है।
बिहार को अगर इस बेबसी से निकलना है तो ज़रूरत है कड़े कदम उठाने की।जे॰डी॰यू॰ को दिया गया एक भी वोट कल बिहार को बर्बाद कर देगा।
कोई भी विधायक मंत्री या खुद आदरणीय @NitishKumar जी वोट माँगने आए तो पूछिए की पिछले 5 साल में क्या किया है।नीतीश कुमार जी से पूछिए की सात निश्चय में कौन कौन से वादे पूरे किए गए।#असम्भवनीतीश
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) October 19, 2020
उन्होंने अपने अगले ट्वीट में लिखा, कोई भी विधायक मंत्री या खुद आदरणीय नीतीश जी वोट माँगने आए तो पूछिए की पिछले 5 साल में क्या किया है।नीतीश कुमार जी से पूछिए की सात निश्चय में कौन कौन से वादे पूरे किए गए।
पिछले 5 साल के कार्यकाल पर कुछ नहीं बोलना एक फ़रेब है। बिहार की जनता को जानबुझ के पिछले 5 साल के कार्यों को नहीं बताया जा रहा है।सिर्फ़ कुर्सी के खेल में पिछले 5 साल साहब ने बिहारीयों के बर्बाद किए।#असम्भवनीतीश
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) October 19, 2020
उन्होंने आगे लिखा, पिछले 5 साल के कार्यकाल पर कुछ नहीं बोलना एक फ़रेब है। बिहार की जनता को जानबुझ के पिछले 5 साल के कार्यों को नहीं बताया जा रहा है।सिर्फ़ कुर्सी के खेल में पिछले 5 साल साहब ने हमारे बर्बाद कर दिए।
आप सभी के स्नेह आशीर्वाद और साथ से बिहार में जेडीयू से ज़्यादा सीटें लोजपा जीतेगी और #बिहार1stबिहारी1st के संकल्प के साथ नया बिहार और युवा बिहार बनाएगी।#असम्भवनीतीश
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) October 19, 2020
उन्होंने यह भी लिखा, आप सभी के स्नेह आशीर्वाद और साथ से बिहार में जेडीयू से ज़्यादा सीटें लोजपा जीतेगी और बिहार को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ नया बिहार और युवा बिहार बनाएगी।