1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. चिराग पासवान ने दी अमित शाह को जन्मदिन की बधाई, बीजेपी के प्रति नरम रुख बरक़रार

चिराग पासवान ने दी अमित शाह को जन्मदिन की बधाई, बीजेपी के प्रति नरम रुख बरक़रार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
चिराग पासवान ने दी अमित शाह को जन्मदिन की बधाई, बीजेपी के प्रति नरम रुख बरक़रार

बिहार चुनाव इस समय बड़े दिलचस्प मोड़ में है। दरअसल साल 2015 में एक साथ चुनाव लड़े आरजेडी और जेडीयू इस बार अलग हो चुके है वही साल 2015 में बीजेपी के साथ चुनाव लड़ी एलजेपी की रहे अब जुदा हो गई है। इस बार के चुनावों में एक बार फिर नीतीश कुमार बीजेपी के साथ है वहीं नीतीश कुमार के साथ मतभेद के चलते चिराग पासवान ने एनडीए का साथ छोड़ दिया है।

दूसरी और ओवैसी और कुशवाहा ने एक अलग दल बना लिया है जिसे सेकुलर फ्रंट का नाम दिया गया है। चिराग पासवान लगातार जेडीयू और नीतीश कुमार पर हमलावर है और बीजेपी के प्रति नरम है। एक तरफ बीजेपी के नेता चिराग की आलोचना कर रहे है और उन्हें वोट कटवा तक कह रहे है लेकिन चिराग लगातार बीजेपी और पीएम मोदी के गुणगान कर रहे है।

बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा है, अगर कोई भी एलजेपी का नेता अगर पीएम मोदी की तस्वीर का इस्तेमाल करता है तो उसे कार्यवाही से गुजरना होगा लेकिन इसके बाद भी चिराग पासवान ने एक प्रेस वार्ता में कहा की वो पीएम मोदी के हनुमान है और हमेशा रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा की वो पीएम मोदी से प्रभावित है और उन्ही से प्रेरित होकर उन्होंने बिहारी फर्स्ट का नारा दिया है।

इसी बीच आज चिराग पासवान ने गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, देश के गृह मंत्री अभिभावक आदरणीय अमित शाह जी को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई।सर आप को देख कर मेरे जैसे लाखों युवाओं को देश के लिए कुछ करने की प्रेरणा मिलती है। ईश्वर आप को हमेशा स्वस्थ रखे और आप का आशीर्वाद बना रहे।

आपको बता दे, चिराग पासवान लगातार नीतीश कुमार पर हमलावर है। कल भी उन्होंने ट्वीट किया, विकास के कार्यों को क्रियान्वयन करने के लिए प्रदेश सरकार का ईमानदार होना ज़रूरी होता है।पिछले 5 साल में आदरणीय नीतीश  जी के राज में अफसरशाही और सात निश्चय में सिर्फ घोटाले हुए हैं।चुनाव के बाद सरकार आते ही सात निश्चय में हुए घोटाले की जाँच करवाऊंगा और दोषीयो को जेल भेजूँगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...