1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. चिराग पासवान का नीतीश कुमार पर लगातार दूसरे दिन हमला, कहा- ‘CM को अब भी PM का इंतजार’

चिराग पासवान का नीतीश कुमार पर लगातार दूसरे दिन हमला, कहा- ‘CM को अब भी PM का इंतजार’

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
चिराग पासवान का नीतीश कुमार पर लगातार दूसरे दिन हमला, कहा- ‘CM को अब भी PM का इंतजार’

बिहार चुनाव में इस बार का मुकाबला दिलचस्प होगा। इस बार राजनीति के महारथी भी समझ नहीं पा रहे हैं कि चुनाव में लहर किसकी है और कौन किस पर सवार है। इस बार के चुनाव में चिराग पासवान की पार्टी LJP बिल्कुल अलग धुन में है। चिराग पासवान अपने पत्ते खोलने को तैयार नहीं हैं। वो भाजपा के साथ तो हैं, लेकिन नीतीश कुमार के खिलाफ हैं।

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए गुरुवार को कहा कि पिछली बार लालू प्रसाद का आर्शीवाद लेकर मुख्यमंत्री बनने वाले नीतीश कुमार इस बार कहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आर्शीवाद लेकर राजद नेता की शरण में न चलें जाएं।

अकेले चल रहे लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने लगातार दूसरे दिन राज्य के मुख्यमंत्री और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार पर हमला बोला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा से पहले उन्होंने कहा है कि आज नीतीश कुमार का इंतजार खत्म हो जाएगा।

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा , “आदरणीय प्रधानमंत्री जी का बेसब्री से इंतजार कर रहे आदरणीय @NitishKumar जी का इंतजार आज खत्म हो जाएगा।आदरणीय @AmitShah जी के भी कह देने के बाद कि @LJP4India बिहार चुनाव में NDA का हिस्सा नहीं है,नीतीश जी को तसल्ली नहीं हुई। अभी और प्रमाणपत्र चाहिए। आदरणीय @narendramodi जी का स्वागत है..”

आप को बता दे कि बता दें कि चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जेडीयू के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। चिराग ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा है कि 5 साल में उन्होंने क्या-क्या किया? यह बात बतानी चाहिए।

चिराग ने कहा कि नीतीश कुमार के पास खुद की कोई उपलब्धि नहीं है, इसलिए वो अपने राजनैतिक गुरू लालू यादव के नाम का डर दिखा कर वोट लेना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री भी गठबंधन धर्म निभा रहे हैं।

चिराग पासवान ने बिहार चुनावों मे जेडीयू के खिलाफ सभी सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं। पासवान कह चुके हैं कि अगर नीतीश कुमार फिर से पांच साल के लिए सीएम बनते हैं तो यह राज्य के लिए दुर्भाग्यपूर्ण होगा।

कल (22 अक्टूबर) उन्होंने कहा था कि नीतीश के पांच साल के मौजूदा कार्यकाल में सात निश्चय योजना के जरिए सिर्फ घोटाले हुए हैं। अगर उनकी सरकार बनी तो इसकी जांच करवाकर दोषियों को जेल भिजवाएंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...