1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. ‘अश्लीलता’ परोस रहा था ये चाइनीज ऐप, पाकिस्तान ने लगा दिया ताला फिर हो गया…

‘अश्लीलता’ परोस रहा था ये चाइनीज ऐप, पाकिस्तान ने लगा दिया ताला फिर हो गया…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
‘अश्लीलता’ परोस रहा था ये चाइनीज ऐप, पाकिस्तान ने लगा दिया ताला फिर हो गया…

रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी

नई दिल्ली: चाइनीज शॉर्ट विडियो एप टिकटॉक काफी टाइम से चर्चा में है। टिकटॉक एप में प्राइवेसी को लेकर कई आरोप लगे थे जिस वजह से भारत सहित कई देशों में इस एप को बैन कर दिया गया था। लेकिन अब एक बार फिर टिकटॉक चर्चा में आ गया है। इस बार टिकटॉक के सुर्खियों में आने का कारण इसमें बनने वाले विडियों कंटेट को लेकर रहा ।

दरअसल, इस बार चाइनीज शॉर्ट विडियो मेकिंग एप टिकटॉक पर पड़ोसी देश पाकिस्तान ने बैन लगा दिया है। कथित तौर पर इस एप पर अश्लील कंटेट पेश करने का आरोप लगा है।

बता दें कि इस एप्लीकेशन पर सबसे पहले अक्टूबर, 2020 में प्रतिबंध लगाया गया था। उस वक्त टिकटॉक पर ‘अनैतिक’ और ‘असभ्य’ वीडियोज को दिखाए जाने का आरोप लगा था। हालांकि सरकार ने महज दस दिनों के भीतर ही इस बैन को हटा लिया था।

वहीं अब पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण (पीटीए) ने गुरुवार को देर रात एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने कहा, “पेशावर हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन करते हुए पीटीए ने सर्विस प्रोवाइडर्स को निर्देश दिया है कि वे जल्द से जल्द टिकटॉक के एक्सेस को ब्लॉक कर दें।  अब इस मामले की सुनवाई करने के दौरान हाईकोर्ट ने ऐप को ही ब्लॉक किए जाने का आदेश दे दिया।”

वहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक, पेशावर हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश कैसर रशीद खान ने टिकटॉक पर ऐसी सामग्रियों के परोसने का आरोप लगाया है, जो पाकिस्तानी समाज के लिए अस्वीकार्य है। यानि अब पाकिस्तान में भी इस चाइनीज एप पर पूरी तरीके से बैन लग चुका है। तो वहीं अब सवाल ये उठता है कि पाकिस्तान में इस एप को बंद करने के कारण क्या चीन और पाकिस्तान के रिश्तें में कोई असर पड़ेगा या नहीं?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...