1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. 59 ऐप्स पर बैन के बाद चीनी विदेश मंत्रालय : यह गंभीर मसला है

59 ऐप्स पर बैन के बाद चीनी विदेश मंत्रालय : यह गंभीर मसला है

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
59 ऐप्स पर बैन के बाद चीनी विदेश मंत्रालय : यह गंभीर मसला है

मोदी सरकार ने देर रात डिजिटल स्ट्राइक करते हुए टिक टॉक सहित 59 एप पर बैन लगा दिया है जो चीन से संचालित हो रहे थे। उनके इस निर्णय से देश में ख़ुशी की लहर है वहीं चीन हैरान है।

चीन ने सोचा भी नहीं होगा की मोदी सरकार ऐसा कोई निर्णय ले लेगी। वैसे भी पीएम मोदी जाने की अपने इस अंदाज़ के लिए जाते है की वो कब क्या कर दे कोई नहीं जानता है।

अब उनके इस निर्णय के बाद चीनी विदेश मंत्रालय का बयान आया है। अपने बयान में चीन ने कहा है कि उनके एप को बैन कर देना गंभीर मसला है।

इससे पहले, टिक टॉक इंडिया ने कहा कि हम भारतीय कानून का पालन कर रहे हैं। वही प्ले स्टोर से अब इन सारी एप्स को हटा दिया गया है।

टिक टॉक इंडिया के सीईओ निखिल गांधी ने बताया कि हम भारतीय कानून के तहत डेटा प्राइवेसी और सुरक्षा के सभी नियमों का पालन कर रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...