सरकार ने टिक टॉक समेत चीन के 59 ऐप पर बैन लगा दिया है। किसी ने भी इस निर्णय की उम्मीद नहीं की थी।
भारत सरकार के इस निर्णय के बाद चीन तिलमिला गया है। आज आज भारत में चीन के दूतावास के प्रवक्ता जी रोन्ग ने कहा कि भारत सरकार के इस एक्शन का चीन मजबूती से विरोध करेगा।
उन्होंने आगे कहा, यह गंभीर चिंता की बात है। हम मामले पर नजर रखे हुए हैं। रोन्ग ने कहा कि भारत ने चुन-चुनकर चीनी ऐप्स को हटाया है।
उन्होंने भारत के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि यह कदम अंतराष्ट्रीय व्यापार ट्रेंड और ई-कॉमर्स नियमों के खिलाफ है।
इसके अलावा टिक टॉक इंडिया के सीईओ निखिल गांधी ने बताया कि हम भारतीय कानून के तहत डेटा प्राइवेसी और सुरक्षा के सभी नियमों का पालन कर रहे हैं।