1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. कोरोना वायरस के मरीजों के लिए चीन ने 10 दिनों में तैयार किया 1000 बेड का हॉस्पिटल

कोरोना वायरस के मरीजों के लिए चीन ने 10 दिनों में तैयार किया 1000 बेड का हॉस्पिटल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना वायरस के मरीजों के लिए चीन ने 10 दिनों में तैयार किया 1000 बेड का हॉस्पिटल

चीन में इस वक्त कोरोना वायरस की वजह से हाहाकार मचा हुआ है, इस वायरस का असर चीन के साथ साथ कई और देशों पर भी पड़ रहा है। लेकिन चीन ने मात्र 10 दिनों के अंदर 1000 बेड का हॉस्पिटल तैयार कर दिया है। चीन में इस वायरस की शुरुआत वुहान से हुआ, और यह हॉस्पिटल वुहान में ही बनाया गया है।

इस अस्पताल में सेना के 1400 डॉक्टरों की एक टीम भी सोमवार को तैनात कर दी गई है और लोगों का इलाज शुरु कर दिया गया है। चीन में अब तक इस वायरस से मरने वालों की संख्या 304 पहुंच गई है और मरीजों की संख्या 14 हजार के पार पहुंच गई है।

अस्पताल का निर्माण 23 जनवरी से शुरू और 2 फरवरी को खत्म

बताते चले कि इस अस्पताल का निर्माण 23 जनवरी को शुरू हुआ था और 2 फरवरी यानी रविवार को निर्माण कार्य पूरा किया गया। इस अस्पताल के निर्माण की कमान चीन की सेना ने अपने हाथों में ली थी और इसका जिम्मा भी सेना ही संभालेगी। इतने कम समय में इतने विशालकाय अस्पताल के निर्माण के लिए चीन ने मशीनों की फैज झोंक दी थी, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब देखी गई। 25 हजार वर्ग मीटर में तैयर हो रहे इस अस्पताल में सोमवार से इलाज शुरू हो गया।

चीन के एक सरकारी अखबार ने इस पूरे प्रोजेक्ट का एक टाइम लैप्स वीडियो शेयर किया है। 2 मिनट के इस वीडियों में दिखाया गया है कि 23 जनवरी से 2 फरवरी के बीच में इस प्रोजेक्ट को कैसे पूरा किया गया। बताते चलें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे इंटरनेशनल इमर्जेंसी घोषित कर दिया है।

भारत में कोरोना वायरस का पहला मामला

भारत में इस वायरस का पहला मामला केरल में ये लड़की में पाया गया, जिसे इस वक्त अस्पताल में रखा गया है। वहीं भारत के विदेश मंत्रालय ने एयर इंडिाय के सबयोग से चीन के वुहान में फंसे भारतीयों को निकालने का अभियान चलाया। 31 जनवरी से 2 फरवरी के बीच दिल्ली से दो फ्लाइट वुहान भेजी गई। इन दोनों में 647 भारतीयों को दिल्ली लाया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...