वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर सोमवार रात भारत और चीन की सेना के बीच हिंसक झड़प में भारतीय सेना के एक अधिकारी सहित तीन जवान शहीद हो गए। भारतीय सेना ने अपने बयान में कहा कि झड़प में दोनों पक्षों को नुकसान हुआ है।
वहीं, बीजिंग में घटना को लेकर आरोपों का दौर भी शुरू कर दिया है। उसने भारतीय सैनिकों पर घुसपैठ का आरोप लगाते हुए कहा है कि भारतीय सैनिक उसके क्षेत्र में अवैध रूप दाखिल हुए। एएफपी की खबर के मुताबिक, बीजिंग ने भारत पर आरोप लगाते हुए कहा है कि भारतीय सैनिकों ने सीमा पार करके चीनी सैनिकों पर हमला किया।
चीन के ग्लोबल टाइम्स में दावा किया है कि दोनों पक्षों के बीच हुई झड़प में उसके पांच सैनिक मारे गए है, जबकि 11 सैनिक घायल हुए है। वहीं चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने आरोप लगाया कि भारतीय सैनिकों ने दो बार सीमा पर की और अवैध रूप से चीन के अधिकार क्षेत्र में दाखिल हुए और रोकने पर चीनी सैनिकों पर हमला किया। उन्होंने कहा कि इसका सीधा असर तनाव कम करने के लिए चल रही वार्ता पर पड़ेगा।