1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. भारत को मिले समर्थन से बौखलाया चीन : रूस से हथियार नहीं देने को कहा

भारत को मिले समर्थन से बौखलाया चीन : रूस से हथियार नहीं देने को कहा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भारत को मिले समर्थन से बौखलाया चीन : रूस से हथियार नहीं देने को कहा

गलवान घाटी में कैसे चीन ने भारत को धोखा दिया ये पूरी दुनिया ने देखा है। कोरोना वायरस के चलते पूरी दुनिया में अपमान झेल रहे चीन को इस घटना के बाद दुनिया शक की निगाह से देखना शुरू कर दिया है।

अब अमेरिका के बाद रूस से भी भारत को समर्थन मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। अमेरिका पर पहले से ही चीन बौखलाया हुआ है और उसके बाद अब रूस को भी वो लाल आँख दिखा रहा है।

आपको बता दे, चीन के सरकारी अखबार पीपल्स डेली ने लिखा है कि अगर रूस को चीनी और भारतीयों के दिल पिघलाने हैं, तो भारत को ऐसे संवेदनशील वक्त में हथियार नहीं देने चाहिए।

आपको बता दे की रूस से भारत को जल्द 30 सुखोई विमान मिलने वाले है। वही रक्षा मंत्री इस वक्त रूस में ही है और दुनिया की सबसे खतरनाक एयर डिफेंस सिस्टम मिसाइल एस 400 को जल्द भारत को देने की बात रूस से कह चुके है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...