1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुख्य सचिव आरके तिवारी ने अफसरों को दिए निर्देश, स्वास्थ्य एवं पोषण हेतु सार्थक प्रयास करे

मुख्य सचिव आरके तिवारी ने अफसरों को दिए निर्देश, स्वास्थ्य एवं पोषण हेतु सार्थक प्रयास करे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मुख्य सचिव आरके तिवारी ने अफसरों को दिए निर्देश, स्वास्थ्य एवं पोषण हेतु सार्थक प्रयास करे

मुख्य सचिव आरके तिवारी ने अफसरों को निर्देश दिए है कि पोषण अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं, धात्री महिलाओं, शून्य से 06 साल के बच्चों, 14 से 19 साल के किशोरियों तथा 10 से 49 वर्ष तक महिलाओं में एनिमिया मुक्ति एवं उनके स्वास्थ्य एवं पोषण हेतु सार्थक प्रयास सुनिश्चित किये जाए।

उन्होंने कहा कि बच्चों के वजन तथा उनकी लम्बाई आदि की माॅनीटरिंग हेतु आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया जाये।

प्रदेश के 8 आकांक्षात्मक जनपदों के 200-200 आंगनबाड़ी केन्द्रों को माॅडल आंगनबाड़ी केन्द्रों के रूप में विकसित किया जाये।

मनरेगा तथा निर्माण गतिविधियों में कार्यरत महिला श्रमिकों को निर्माण स्थल पर ही आंगनबाड़ी मोबाइल वैन सेवा के माध्यम से आंगनबाड़ी सेवायें प्रदान करने का प्रस्ताव अनुमोदित किया गया।

पोषण अभियान के अन्तर्गत पोषण सेवाओं के अभिसरण हेतु 5.3 करोड़ रुपये की लागत से एकीकृत डिजिटल पोर्टल के विकास एवं क्रियान्वयन तथा सुपोषण स्वास्थ्य मेलों के आयोजन हेतु 06 करोड़ 30 लाख के प्रस्ताव भी अनुमोदित किये गए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...