1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कोरोना महामारी के बाद यूपी में होने वाला हैं ये बड़ा समारोह, मिल गया आदेश…

कोरोना महामारी के बाद यूपी में होने वाला हैं ये बड़ा समारोह, मिल गया आदेश…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:

मैनपुरी: कोराना महामारी के तकरीबन 10 महीने बाद देश में हालात सुधरने लगा है। कोरोना काल में न केवल आम जनता पर असर पड़ा है, बल्कि बड़े स्तर पर आयोजित कायक्रम भी प्रभावित हुए है।

वहीं सालों से चले आ रहे मैनपुरी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की शहनाई एक बार फिर गूंजने वाली है, जी हां तकरीबन 12 महिने बाद एक बार ये फिर से देखने को मिलेगा। आपको बता दे कि 20 जनवरी 2021 को नुमाइश पंडाल में सामूहिक विवाह समारोह को आयोजित किया  जाना है, अब इस आयोजन के लिए तैयारियां भी शुरू हो चूकी है ।

बता दें, बीते साल जनवरी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया था। इसके बाद मार्च में सामूहिक विवाह का आयोजन प्रस्तावित था, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते इसे टाल दिया गया था। इसके बाद संक्रमण के खतरे के चलते आयोजन नहीं किया जा सका। दो महिने पहले शासन ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह को एक बार फिर से हरी झंडी दे दी है। इसके बाद समाज कल्याण विभाग ने आवेदन मांगे थे।

आपको बता दे, आयोजन में लगभग 70 जोड़ों का विवाह कराया जाना प्रस्तावित है। हालांकि तहसील स्तर से जांच के बाद पात्र मिलने वाले अन्य आवेदनों को भी इसमें शामिल कर लिया जाएगा। तिथि निर्धारित होने के बाद समाज कल्याण विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शासन ने प्रत्येक जोड़े के लिए 51 हजार रुपये का बजट दिया जाता है। इसमें से छह हजार रुपये विवाह के आयोजन पर खर्च किए जाते हैं। वहीं 15 हजार रुपये का सामान विवाह में उपहार स्वरूप दिया जाता है। बाकी बचे 30 हजार रुपये वधू के खाते में जमा करा दिए जाते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...