{ अनुज की रिपोर्ट }
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 31,938 स्वयं सहायता समूहों को ₹218.49 करोड़ का रिवॉल्विंग फंड एवं सामुदायिक निवेश निधि का ऑनलाइन ट्रांसफर किया।
प्रदेश में 12,000 से अधिक महिला स्वयंसेवी समूहों ने 8 करोड़ मूल्य के 57 लाख से अधिक मास्क और 8,000 से अधिक सेनेटाइजर बनाए हैं। 27,000 से अधिक PPE किट का निर्माण प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र में महिला स्वयंसेवी समूहों ने किया है।
उन्होंने कहा कि हम प्रदेश में 58,000 बैंकिंग कोरेस्पोंडेंट सखी की घोषणा कर रहे हैं। महिला स्वयं सेवी समूह से महिलाएं बैंकिंग कोरेस्पोंडेंट सखी बनेंगी।
इससे बैंक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसमें आगामी 6 महीने तक उन्हें 4,000 उपलब्ध कराएंगे। डिवाइस के लिए 50,000 रुपये उपलब्ध कराए जाएंगे।