1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश में 15 हजार टेस्ट प्रतिदिन की टेस्टिंग क्षमता प्राप्त किए जाने पर संतोष व्यक्त किया

मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश में 15 हजार टेस्ट प्रतिदिन की टेस्टिंग क्षमता प्राप्त किए जाने पर संतोष व्यक्त किया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश में 15 हजार टेस्ट प्रतिदिन की टेस्टिंग क्षमता प्राप्त किए जाने पर संतोष व्यक्त किया

{ अनुज की रिपोर्ट }

आज सीएम योगी ने अनलॉक रिव्यु मीटिंग की है जिसमें मुख्यमंत्री ने केन्द्र व राज्य सरकार की विकास योजनाओं को तेजी से संचालित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि व्यापक स्तर पर इन योजनाओं के संचालन से श्रमिकों/कामगारों को रोजगार मिलेगा तथा उ0प्र0 का नव निर्माण होगा।

समस्त मण्डलायुक्त जनपदों में विकास योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा करे और विकास योजनाओं को प्राथमिकता पर पूरा करने के लिए रणनीति बनाते हुए इसे लागू करें।

उन्होंने जनपद आगरा, मेरठ, अलीगढ़, मुरादाबाद, कानपुर नगर, फिरोजाबाद, गाजियाबाद, बुलन्दशहर, गौतमबुद्ध नगर तथा बस्ती में स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में 15 हजार टेस्ट प्रतिदिन की टेस्टिंग क्षमता प्राप्त किए जाने पर संतोष व्यक्त करते हुए इसमें निरन्तर वृद्धि करने के निर्देश दिए है।

सीएम ने यह भी कहा कि स्ट्रीट वेंडरों को प्रधानमंत्री जी के विशेष आर्थिक पैकेज से लाभान्वित करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...