{ अनुज की रिपोर्ट }
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के मौके पर बाल श्रमिक विद्या योजना कंडीशनल कैश ट्रांसफर योजना का शुभारंभ किया है।
योजना के अंतर्गत बालकों को ₹1000 एवं बालिकाओं को 1200 ₹ प्रतिमाह दिए जायेगे। कक्षा 8,9 और 10 पास करने पर प्रत्येक कक्षा के लिए ₹6000 की प्रोत्साहन राशि भी दिए जाने का प्रावधान है।
आपको बता दे, परिवार की विषम परिस्थितियों के कारण संगठित व असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले 8 से 18 साल के कामकाजी किशोर बच्चों किशोरियों को इससे लाभ मिलेगा।
सीएम योगी ने इस अवसर पर कहा कि देश के अंदर एक बड़ा समूह ऐसा है जिसको अपनी पारिवारिक परिस्थिति के चलते बाल श्रम करना पड़ता है, हालांकि समय-समय पर सरकारों ने इस ओर काम किया है लेकिन अभी और ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
18 मंडलों में 12 से 15 एकड़ में 18 आवासीय विद्यालय खोले जाएंगे जहां इन बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था की जाएगी।