1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह से दुल्हन को विदा कराकर आ रहे थे घर, रास्ते में दुल्हन की मौत

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह से दुल्हन को विदा कराकर आ रहे थे घर, रास्ते में दुल्हन की मौत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह से दुल्हन को विदा कराकर आ रहे थे घर, रास्ते में दुल्हन की मौत

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

फर्रुखाबाद: यूपी के फर्रुखाबाद जिले से एक ऐसी घटना सामने आ रही है, जिसे जानकर आपको होश उड़ जायेंगे। नियति को जो मंजूर होता है, वो होकर ही रहता है, ये बातें हम आपको इसलिए बता रहें हैं कि हाथों में मेहंदी लगाए, सुखी संसार के सपने आंखों में बसाए नई-नवेली दुल्हन दुर्घटना में काल के गाल में समा गई। घटना की जामकारी होने पर किसी ने विश्वास तक नहीं किया।

लड़की की शादी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में संपन्न हुई। शादी संपन्न होने के बाद लड़की की विदाई हुई। ससुराल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। आपको बता दें कि रास्ते में घर जाते समय दुल्हन की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें दुल्हन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 7 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

जिले के कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम नया नगला महरुपुर सहजू के रहने वाले प्रदीप के साथ थाना कमालगंज के ग्राम कनकौली निवासी किरन का विवाह कायमगंज ब्लाक में आयोजित मुख्यमंत्री विवाह योजना में बुधवार को सम्पन्न हुआ था।

विवाह संपन्न होने के बाद प्रदीप अपनी दुल्हन किरन के विदा कराके कार से अपने घर कमालगंज ले जा रहे थे। कार में उसके साथ उसकी बहन प्रियंका और उसका बहनोई नीरज के साथ और लोग भी सवार थे। हादसा ओवरटेक करने के कारण हुआ। आपको बता दें कि कार जैसे ही शुक्ररुल्लापुर के निकट गुरुकुल विद्यालय के पास पहुंची, उसी वक्त अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।

हादसे की सूचना मिलते ही पीआरबी ने एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को कार से निकालकर उपचार के लिए लोहिया पहुंचाया। मिली जानकारी के मुताबिक किरन की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। किरन की दूसरी शादी थी। इससे पहले उसकी शादी प्रदीप के बड़े भाई दीपू के साथ हुई थी। दोनों परिवार की रजाबंदी से छोटे भाई प्रदीप के साथ दोबारा विवाह कराया गया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...