1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. लॉकडाउन के बाद फंसे लोगों की मदद करेंगे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

लॉकडाउन के बाद फंसे लोगों की मदद करेंगे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लॉकडाउन के बाद फंसे लोगों की मदद करेंगे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

केंद्र सरकार ने चीन से फैले जानलेवा कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए 14 अप्रैल तक लॉकडाउन घोषित कर दिया है। जिसके बाद से कई लोग घर वापस लौट गए हैं तो कई लोगों को देखा गया कि पैदल ही अपने घर के लिए चल दिए। वहीं, ऐसे फंसे हुए लोगों की मदद करने के लिए उत्तराखंड सरकार सामने आई है।

दरअसल, लॉकडाउन के चलते दिल्ली में कई उत्तराखंड के निवासी फंसे हुए हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इन व्यक्तियों के लिए 50 लाख रुपए की धनराशि की स्वीकृत दी है। उत्तराखंड राज्य के प्रत्येक व्यक्ति के लिए रहने खाने और उनको गंतव्य तक पहुंचाने के लिए खर्च इस धानराशि को खर्च किया जाएगा।

बताते चलें कि, कोरोना वायरस के संक्रमण से देश में अब तक 700 से भी ज्यादा लोग संक्रमित पाए गएं हैं, और 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। सबसे ज्यादा संक्रमित महाराष्ट्र में पाए गए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...