मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लेते हुए अपने काफिले को सीमित करने का फैसला किया है। यह कदम उनकी सादगी, संवेदनशीलता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री का यह छोटा कारकेड न केवल प्रशासनिक कार्यशैली में बदलाव का संकेत है, बल्कि सुशासन की दिशा में एक सकारात्मक पहल भी माना जा रहा है।
यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस अपील के बाद सामने आया है, जिसमें उन्होंने वैश्विक ऊर्जा संकट और अनिश्चितताओं के बीच नागरिकों से ईंधन की बचत करने और पेट्रोल-डीजल के अनावश्यक उपयोग को कम करने का आग्रह किया था। मुख्यमंत्री ने इस संदेश को गंभीरता से लेते हुए सरकारी स्तर पर भी संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग की दिशा में कदम बढ़ाया है।
मुख्यमंत्री का यह कदम उनके जनकेन्द्रित और सरल प्रशासनिक दृष्टिकोण को और मजबूत करता है। सीमित काफिले के माध्यम से न केवल ईंधन की बचत होगी, बल्कि सरकारी संसाधनों का बेहतर उपयोग भी सुनिश्चित किया जा सकेगा। साथ ही यह निर्णय आमजन के बीच एक सकारात्मक संदेश भी देता है कि नेतृत्व स्वयं भी सादगी और जिम्मेदारी का पालन कर रहा है।