1. हिन्दी समाचार
  2. फीचर
  3. उज्जैन दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों पर करेंगे मंथन

उज्जैन दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों पर करेंगे मंथन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर उज्जैन पहुंचेंगे। वे अंजूश्री होटल में ‘सिंहस्थ-2016 का संकल्प, सिंहस्थ-2028 का संकल्प’ विषय पर आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ करेंगे, जहां सिंहस्थ-2028 की तैयारियों, अधोसंरचना विकास और विभिन्न विभागों की कार्ययोजना पर चर्चा होगी।

By: Nivedita 
Updated:
उज्जैन दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों पर करेंगे मंथन

उज्जैन। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को एक दिवसीय प्रवास पर उज्जैन पहुंचेंगे। दौरे के दौरान वे सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर आयोजित महत्वपूर्ण कार्यशाला में शामिल होंगे और विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।

अंजूश्री होटल में होगा कार्यशाला का शुभारंभ

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:25 बजे हेलीपेड पर पहुंचेंगे। यहां से वे सीधे अंजूश्री होटल जाएंगे, जहां ‘सिंहस्थ-2016 का संकल्प, सिंहस्थ-2028 का संकल्प’ विषय पर आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ करेंगे।

 

सिंहस्थ-2028 की तैयारियों पर होगी विस्तृत चर्चा

कार्यशाला में सिंहस्थ-2028 के सफल आयोजन को लेकर अधोसंरचना विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और विभिन्न विभागों की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। आयोजन से जुड़े कार्यों की प्रगति और आगामी रणनीति पर भी मंथन होगा।

अन्य कार्यक्रमों में भी हो सकते हैं शामिल

कार्यशाला के बाद मुख्यमंत्री के उज्जैन में अन्य निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होने की संभावना है। प्रशासन ने उनके दौरे को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...