मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विकसित भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भीम नगर बस्ती पहुंचे। वे ई-स्कूटर से कार्यक्रम स्थल पहुंचे और स्थानीय नागरिकों से सीधे संवाद किया।

मुख्यमंत्री ने भीम नगर बस्ती में लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना। उन्होंने आमजन के साथ आत्मीय संवाद करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य जनभागीदारी और निरंतर विकास के माध्यम से ही पूरा किया जा सकता है। उन्होंने नागरिकों से सरकार की योजनाओं से जुड़ने और विकास प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।