भोपालः मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को दी विश्व धरोहर दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के X हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि विश्व धरोहर दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं!
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरें गौरवशाली इतिहास के ज्ञान, कला और गौरव की जीवंत साक्षी हैं। आइए, आज हम अपनी अमूल्य धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लें, जिससे आने वाली पीढ़ियां भी इस पर गर्व कर सकें।