भोपालः मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिख धर्म के द्वितीय गुरु, गुरु अंगद देव जी के प्रकाश पर्व पर शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने X हैंडल पर लिखा कि सिख धर्म के द्वितीय गुरु, परम श्रद्धेय गुरु अंगद देव जी के प्रकाश पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं।
मुख्यमंत्री ने लिखा कि गुरु श्री अंगद देव जी का जीवन एवं शिक्षाएं हम सभी को सदैव सेवा एवं साधना के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती रहेगी।