पन्नाः मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ अवधेश प्रताप सिंह पन्ना पहुंचे। जहां उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस के साथ जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने आम लोगों की समस्याएं सुनीं और लंबित शिकायतों के जल्द निराकरण के निर्देश दिए।

साथ ही गेहूं खरीदी, जलापूर्ति और स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी चर्चा की। आयोग में लंबित शिकायतों पर विस्तार से चर्चा करते हुए उन्होंने त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही गेहूं खरीदी में किसानों को परेशानी न हो, इसे सुनिश्चित करने को कहा। जलापूर्ति और स्वास्थ्य व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पन्ना से संवाददाता राजेश रावत की रिपोर्ट