बड़वानी: अमावस्या के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान करने के लिए नर्मदा के तट पर पहुंचे। सुबह से शाम तक स्नान के लिए लोग नर्मदा तट राजघाट रोड के बैकवाटर पर पहुंचकर स्नान कर पूजा अर्चना की। रोहिणी सेवार्थ सामाजिक समिति राजघाट के सदस्यों ने बताया सुबह मां नर्मदा का पूजन कर आरती की गई। इसके बाद कन्या भोज कराया गया। शाम को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओ ने पूजन दर्शन किए।
मंदिर समिति का कहना है कि इस समय नर्मदा तट का घाट पूरी तरह से खुल जाता था जहाँ एक ओर नर्मदा नदी का जल स्तर कम होने पर परिसर में लोग यहां आकर पूजा दर्शन करते थे लेकिन अभी बीते एक सफ्ताह से चार मीटर जल स्तर बढ़ गया है। जिसके चलते घाट पर आने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए पूजा अर्चना व नर्मदा स्नान के लिए सहित चेंजिंग रूम की व्यवस्था की गई है वही श्रद्धालु तट पर पहुंचकर स्नान कर दान पुण्य किया और सुख समृद्धि की कामना की ओर समिति द्वारा कन्या भोज कराया इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने तट पर पहुंचकर प्रसादी ग्रहण की।
बड़वानी से संवाददाता लोकेश दावदे की रिपोर्ट