1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. तहसील परिसर में दलालों का कब्जा, स्टॉम्प वेंडर से की मारपीट

तहसील परिसर में दलालों का कब्जा, स्टॉम्प वेंडर से की मारपीट

तहसीलदार के संज्ञान में मामला आने के बाद उन्होंने तत्काल आरोपी के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की बात कही है।

By: Naredra 
Updated:
तहसील परिसर में दलालों का कब्जा, स्टॉम्प वेंडर से की मारपीट

छिंदवाड़ाः तहसील परिसर में लंबे समय से शासकीय कार्य कराने के लिए दलाल सक्रिय हैं। इनके द्वारा आवेदकों का काम जल्द कराने का आश्वासन देकर उनसे मोटी रकम वसूली जाती है। आए दिनों तहसील परिसर में आने वाले आवेदक यहां पर होने वाली लूट का शिकार होते हैं।

बीते रोज एक बार फिर तहसील परिसर में उस वक्त माहौल गरमा गया जब यहां पर एक दलाल ने बुजुर्ग स्टाम्प वेंडर के साथ ही मारपीट शुरू कर दी। जिसके बाद परिसर में मौजूद जब अन्य लोग उन्हें बचाने पहुंचे तो गुस्साए दलाल ने अन्य लोगों के साथ भी अभद्रता की। जिसके बाद परिसर के सभी स्टाम्प वेंडर, नोटरी और टाइपिस्ट ने परिसर में दलालों की मनमानी की शिकायत तत्काल तहसीलदार मीना दशरिये से की।

तहसीलदार के संज्ञान में मामला आने के बाद उन्होंने तत्काल आरोपी के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की बात कही है।

छिंदवाड़ा से संवाददाता श्याम साहू की रिपोर्ट

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...