1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. रेंजर को ऑफिस में घुसकर धमकी देने का मामलाः 5 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

रेंजर को ऑफिस में घुसकर धमकी देने का मामलाः 5 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

कुछ दिनों पूर्व इन्हीं रेत माफियाओं को देहात थाना पुलिस ने अवैध वसूली करते हुए गिरफ्तार भी किया था। इनके पास से एक बोलेरो गाड़ी भी जब्त की थी।

By: Naredra 
Updated:
रेंजर को ऑफिस में घुसकर धमकी देने का मामलाः 5 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

श्योपुर में रेत माफिया इतने हावी हो चुके हैं कि वह अब सीधे सरकारी दफ्तर में घुसकर अधिकारियों को धमकियां देने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। चंबल अभ्यारण्य विभाग के रेंजर दीपक शर्मा के साथ ऐसा ही कुछ हुआ है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग चंबल अभ्यारण्य विभाग के कार्यालय में घुसकर रेंजर और अन्य स्टॉफ को गाली गलौज करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये लोग उनका जुलूस निकालने की भी धमकी दे रहे हैं। हालांकि इस मामले की शिकायत मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने रेत माफिया एसपी और टीआई समेत 5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि रेत माफियाओं ने अपने नाम एसपी और टीआई रखें हुए हैं।

कुछ दिनों पूर्व इन्हीं रेत माफियाओं को देहात थाना पुलिस ने अवैध वसूली करते हुए गिरफ्तार भी किया था। इनके पास से एक बोलेरो गाड़ी भी जब्त की थी। फिर भी यहीं लोग अपना दबदबा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि घटना 5 अप्रैल की है जिसका वीडियो वायरल हुआ है। कोतवाली थाना प्रभारी सत्यम गुर्जर का कहना है कि शिव उर्फ शिवप्रताप उर्फ एसपी निवासी श्योपुर, तफसील जाटव तस्लीम उर्फ (टीआई) निवासी श्योपुर, नईम खान निवासी श्योपुर व दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

श्योपुर से संवाददाता जेपी शर्मा की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...