मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सहित जहां हर राज्य तेजी से प्रगति कर रहा है, तो वहीं बंगाल पिछड़ रहा है।
डॉ. यादव ने कहा कि बंगाल की जनता अब जंगलराज से मुक्ति चाहती है, वह विकास की ओर देखना चाहती है। जनता यहां प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनना चाहती है। वैसे भी विकास के लिए भाजपा को चुनना जरूरी है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बंगाल की राजनीतिक हवा यहां की प्रगति में अवरोध के समान है। जनता देश के साथ बंगाल को भी देखना चाहती है। जबकि बंगाल देश के सबसे अग्रणी राज्यों में रहा है