रिपोर्ट : सतीश गुप्ता
फर्रुखाबाद : फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर चल रहे मेला श्री रामनगरिया मे विकास प्रदर्शनी का मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राजेन्द्र पेंसिया ने फीता काट कर उद्घाटन किया । मेला श्री रामनगरिया मे विभिन्न विभागों के 40 स्टाल लगाये गये हैं ।

मेला में विकास प्रदर्शनी का उद्देश्य मेला में आने वाले सभी व्यक्तियों को जनपद में चल रही सभी योजनाओं के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराना है।

समारोह के दौरान प्रदर्शनी आयोजकों द्वारा मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राजेन्द्र पेंसिया को फूलों का बुके भेटकर जोरदार स्वागत किया गया ।

उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राजेन्द्र पेंसिया के साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वन्दना यादव, जिला विकास अधिकारी दुर्गा दत्त शुक्ला, उपजिलाधिकारी सदर अनिल कुमार, परियोजना निदेशक राजमणि वर्मा सहित जनपद के अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे ।

