1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. फर्रुखाबाद में शहीदों को नमन कर उत्साह से मनाया गया चौरी-चौरा शताब्दी समारोह

फर्रुखाबाद में शहीदों को नमन कर उत्साह से मनाया गया चौरी-चौरा शताब्दी समारोह

By: Amit ranjan 
Updated:
फर्रुखाबाद में शहीदों को नमन कर उत्साह से मनाया गया चौरी-चौरा शताब्दी समारोह

रिपोर्ट : सतीश गुप्ता

फर्रुखाबाद : फर्रुखाबाद जनपद में शहीदों को नमन कर बड़े ही उत्साह से चौरी-चौरा शताब्दी समारोह मनाया गया । चौरी-चौरा शताब्दी समारोह में जिले के 11शहीद स्मारकों से सुबह बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। फतेहगढ स्थित शहीद कैप्टन कौशलेन्द्र सिंह की प्रतिमा पर जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने माल्यार्पण श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।

वहीं जिला सैनिक कल्याण बोर्ड फतेहगढ शहीद स्मारक पर जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, नगर मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य,एसडीएम सदर अनिल कुमार, एएसडीएम सुनील कुमार यादव,नगरपालिका फर्रुखाबाद के अधिशाषी अधिकारी रवीन्द्र कुमार,एमआईसी के प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट गिरजाशंकर ने शहीदों को माल्यार्पण श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।

एनसीसी कैडेट्स, जीजीआईसी की छात्राओं व जीआईसी के छात्रों ने अधिकारियों के साथ वन्देमातरम गीत गाया। इसके उपरांत एलईडी पर प्रधानमंत्री द्वारा चौरी-चौरा घटना क्रम का सीधा प्रसारण छात्रों व एनसीसी कैडेट्स को दिखाया गया। आपको बता दें कि चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव के तहत जनपद में प्रचार प्रसार के लिए सूचना जनसम्पर्क विभाग लखनऊ से आई एलईडी वैन को जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने झण्डी दिखाकर रवाना किया ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...