1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. फिर बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली समेत कई राज्यों में जारी है झमाझम बारिश

फिर बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली समेत कई राज्यों में जारी है झमाझम बारिश

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
फिर बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली समेत कई राज्यों में जारी है झमाझम बारिश

इन दिनों उत्तर भारत में मौसम आंखमिचौली जारी है। एक बार फिर से उत्तर भारत में शीतलहर की वापसी हो रही है। राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। देर रात से दिल्ली में बारिश लगातार जारी है। दिल्ली के वसंतकुंज, राजीव चौक और फिरोजशाह रोड इलाके में झमाझम बारिश हो रही है। साथ ही एनसीआर के इलाकों मसल, वैशाली, गाजियाबाद, नोएडा में भी बारिश हो रही है।

मौसम विभाग की मानें तो दिन में भी तेज हवाओं के साथ बारिश होती रहेगी और इससे ठंड भी बढ़ेगी। दिल्ली में बारिश से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में एक बार फिर गिरावट हो सकती है। फिलहाल दिल्ली का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से सफरदजंग, पालम, लोधी रोड में मंगलवार को बारिश दर्ज की गई है।

बर्फीली हवाओं की वजह से राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4 दिनों में 6 डिग्री तक नीचे गिरेगा। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के पास है, जो शनिवार तक 6 डिगी तक पहुंच जाएगा। जबकि मंगलावार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री के पास दर्ज किया गया है, वह शनिवार को 15 डिग्री के पास रहेगा। इसके बाद तापमान में वापस बढ़ोतरी होगी।

इसी के साथ कोहरे,ठंड और बारिश के कारण ट्रेनों की लेट से चल रही है और दिल्ली आने वाली 16 ट्रेनें 1 से 8 घंटे की देरी से चल रही हैं। इस दौरान मालदा-नई-दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस 5.30 घंटा, पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 3.30 घंटे, गया-नई दिल्ली पुरुषोतम एक्सप्रेस 3.30 घंटे और रक्सौल-आनन्द विहार सत्याग्रह एक्सप्रेस 8 घंटे की देरी से चल रही हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...