1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बसपा 2022 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी संगठन में बदलाव

बसपा 2022 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी संगठन में बदलाव

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बसपा 2022 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी संगठन में बदलाव

बसपा 2022 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी संगठन में बदलाव

उत्तर प्रदेश में हाल में हुए उपचुनावों में बसपा का प्रदर्शन खराब रहा जिसको देखते हुए पार्टी सुप्रीमो मायावती संगठन में लगातार बदलाव कर रही हैं। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष पद से मुनकाद अली को हटा दिया। मायावती ने मुनकाद अली की जगह आजमगढ़ मंडल के जोनल कोऑर्डिनेटर भीम राजभर को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया।

2022 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी संगठन में बदलाव के कदम को आगे बढ़ाते हुए अब मायावती ने प्रदेश के मंडलों में जिला प्रभारियों और मुख्य सेक्टर प्रभारियों में फेरबदल किया है। लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, प्रयागराज, मिर्जापुर और मेरठ मंडल में तैनात प्रभारियों में मायावती ने बदलाव किए हैं।

प्रयागराज मंडल का मुख्य सेक्टर का प्रभार अब भीमराव अंबेडकर संभालेंगे जो पहले लखनऊ मंडल देख रहे थे। लखनऊ मंडल में ही मुख्य सेक्टर प्रभारी के पदों पर अशोक सिद्धार्थ, डॉक्टर रामकुमार कुरील, नौशाद अली, डॉक्टर विनोद भारती और विनय कश्यप की तैनाती की गई है।

रायबरेली में हरीश सैलानी, बीडी सुमन, विजय गौतम; हरदोई में रणधीर बहादुर, मेवालाल वर्मा, राकेश कुमार गौतम; लखीमपुर खीरी में उमाशंकर गौतम, अमरीश गौतम; सीतापुर में चंद्रिका प्रसाद गौतम, राममूर्ति मधुकर, सोवरन गौतम; उन्नाव में डॉ. सुशील कुमार उर्फ मुन्ना, ओमप्रकाश गौतम; प्रयागराज मंडल में भीमराव अंबेडकर, अशोक कुमार गौतम, अमरेंद्र बहादुर पासी, दीपचंद्र गौतम, डा. जगन्नाथ पाल; मिर्जापुर मंडल में भीमराव अंबेडकर, अशोक कुमार गौतम, अमरेंद्र बहादुर पासी, गुड्डू राम, सुबोध राम और मेरठ मंडल में अतर सिंह राव एमएलसी, प्रदीप जाटव एमएलसी, सतपाल सेतला, सोहन वीर जाटव को पदभार दिए गए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...