1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. चम्पावत: आल वैदर रोड पर चम्पावत सूखीढांग के समीप इनोवा कार खाई में गिरी

चम्पावत: आल वैदर रोड पर चम्पावत सूखीढांग के समीप इनोवा कार खाई में गिरी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
चम्पावत: आल वैदर रोड पर चम्पावत सूखीढांग के समीप इनोवा कार खाई में गिरी

रिपोर्ट- सुरेन्द्र लडवाल

सूखीढांग के समीप हुए सड़क हादसे में मरने वालों की पहचान हो गई है। पुलिस प्रशासन के मुताबिक मृतकों में गिरीश राम (28) पुत्र धरम राम निवासी ग्राम उडखोली थाना पंज्यूला गरुड़ जनपद बागेश्वर, सूरज सिंह मनसुनी (21) पुत्र होशियार सिंह निवासी अखोली पिथौरागढ़ व इनोवा चालक अरुण कुमार (36) पुत्र राजाराम मंडल निवासी बारह मोहल्ला सेक्टर 88 फरीदाबाद शामिल हैं।

घायलों में मृतक सूरज सिंह मनसुनी का भाई दीपक सिंह मलसुनी व संतोष राम (25) पुत्र गोविंद राम निवासी पुलखोली बागेश्वर हैं। एक घायल की हालत गंभीर बनी है। एक घायल कुछ बोल पा रहा था। उसने बताया कि वह फरीदाबाद की किसी होटल में कार्य करते थे।

लाॅकडाउन के चलते वह वहीं फंसे हुए थे। अब वे लोग कोरोना से बचने के चक्कर में घर को जा रहे थे, तो हादसा हो गया। वहीं घायल ने यह भी बताया कि वह तीन दिनों से भूखा है। उसने खाना नहीं खाया है। इस पर नगर के कुछ समाजसेवियों ने उन्हें फल आदि दिए।

पुलिस के मुताबिक इनोवा कार संख्या डीएल1आर-1912 अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। वह करीब डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में गिरी थी। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ा।

सूचना मिलते ही एसडीएम दयानंद सरस्वती, सीओ विपिन चंद्र पंत, कोतवाल धीरेंद्र कुमार, चल्थी चैकी प्रभारी हरीश प्रसाद, एसडीआरएफ व अग्निशमन केंद्र टनकपुर की टीम मौके पर पहुंच गई थी और रेस्क्यू अभियान चला कर घायलों व शवों को बाहर निकाला।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...