रिपोर्ट- बाबूलाल यादव
कोरोना संक्रमन के चलते हुए लॉक डॉउन को दो माह से भी अधिक का वक्त बीत चुका है। नेपाल बॉर्डर पर सेकड़ो नेपाली नागरिक देश के विभिन्न हिस्सों से आकर पिछले लंबे समय से फंसे हुए थे।
लेकिन नेपाल द्वारा अंतराष्ट्रीय सीमा अपने देश के नागरिकों के लिए भी सील किये जाने के चलते नेपाल की जनता अपने देश को वापसी नही कर पा रही थी।
बनबसा बॉर्डर में फंसे हजारों नेपाली नागरिकों के रहने खाने की व्यवस्था लगातार चम्पावत जिला प्रशासन कर रहा था।
लंबे समय बाद आखिरकार आज बनबसा नेपाल बॉर्डर कि सीमा को नेपाल प्रशासन ने अपने देश के नागरिकों की वतन वापसी को खोल दिया है।
दोनों देशों के डीएम,एसपी व विभिन्न सीमान्त अधिकारियों की मौजूदगी में दो हजार से भी ज्यादा नेपाली नागरिक आज बनबसा बॉर्डर से अपने देश नेपाल को गए।
सभी नेपाली नागरिक जो कि लंबे समय से बनबसा बॉर्डर पर फंसे से उन्हें चम्पावत जिला प्रशासन ने नेपाल प्रशासन को सौंपा।
आखिरकार नेपाल के नागरिकों जो कि कोरोना संक्रमण के चलते अपने देश नेपाल वापस जाने को तरस रहे थे वापिस गए।