विदेशो में जहां कोरोना मौत बनकर बरस रहा है वहीं भारत मे भी इसको लेकर पहले से ही प्रधानमंत्री के आदेश के बाद देश लॉक डाउन हो चुका है। लॉक डाउन के तहत बाजारों में सन्नटा छाया हुआ है तो वही खाद्य सामग्री को लेकर मुनाफा खोर चांदी काट रहे है। लोगों की शिकायत पर प्रशाषन भी ऐसे दुकानों में छापेमारी करने में जुट गया है।
चीन से देश और दुनिया मे फैले कोरोना से पूरी दुनिया खोफ के साये में है। चीन के युहान के बाद अब तक ईटली अमेरिका व ईरान में मौत का आंकड़ा सबसे अधिक पहुच गया है। जिसको देखते हुए प्रधानमंत्री ने भारत को 14 अप्रैल तक लॉक डाउन कर दिया है। भले ही इस दौरान लोगों को दिक्कतें भी जरूर हो रही है मगर लोग लॉक डाउन के नियमो का पालन भी कर रहै है। लॉक डाउन के दौरान खाद्य वस्तुओं को लेकर लोगो का कहना है कि दुकानों में सब्जियों व राशन के मूल्यों को लेकर काफी ओवर रेटिंग की जा रही जिसको लेकर लोगो को महंगे दामों पर वस्तुओं को खरीदना पड़ रहा है।
वहीं दुकान स्वामियों के कहना है कि लोग खाद्य वस्तुओं का अधिक भंडार कर रहे है जिससे खाद्य वस्तुओं की कमी हो रखी है। और मंडी से सामानों के ट्रकों को समय से नही आने दिया जा रहा है जिससे हमें सही समय पर सामान नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रिंट रेट पर समान बेचा जा रहा है। और रेट लिस्ट चस्पा कर दी गयी है।
लॉक डाउन के तहत अगर किसी को दिक्कतें हो रही ही तो वो है निर्धन और असहाय लोग, जो कि मजदूरी कर के अपना गुजारा करते है। ऐसे लोगों के लिए कुछ लोग मददगार साबित हो रहे है। कहते हैं कमाया हुआ पैसा समाप्त हो सकता है मगर कमाया हुआ पुण्य कभी समाप्त नहीं हो सकता है। इसी भाव से गौचर के सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश नेगी व सभाषद अजय किशोर निर्धन लोगो को फ़ूड पैकेज बांट कर मदद कर रहे हैं। मुकेश नेगी ने कहा कि पुलिस चौकी में कुछ फ़ूड पैकेट रखे गए है ताकि निर्धन लोगो तक भोजन पहुचाया जा सके।
लॉक डाउन के तहत जो भी शिकायते आ रही है प्रशासन द्वारा उसका संज्ञान लिया जा रहा है। बाजारों में ओवररेटिंग को लेकर शिकायतें आने पर जिलाधिकारी के निर्देशों पर तहशील स्तरीय अधिकारियो ने बाजारों में सघन चैकिंग अभियान शुरू कर दिया है। उपजिलाधिकारी कर्णप्रयाग, के नेतृत्व में तहशीलदार, नायब तहसीलदार और अन्य विभागीय अधिकारियों द्वारा दुकानों में छापेमारी की जा रही है और रेट लिस्ट देखी जा रही है। नायब तहशीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने आज कर्णप्रयाग, गौचर व अन्य स्थानों पर दुकानों की चेकिंग की और आने जाने वाले वाहनों को रोककर पूछताछ की, इस दौरान उन्होंने बताया कि प्रशाषन पूरी तरह से एलर्ट मोड़ में है। कही भी कोई शिकायत आ रही है तो उसका तुरन्त संज्ञान लिया जा रहा है।
ओवररेटिंग की शिकायत पर दुकानों का निरीक्षण किया जा रहा है। अगर कोई इस तरह से ओवररेटिंग करता हुआ पाया जाता है तो कार्यवाही की जाएगी। स्थानीय लोगो से भी नायब तहशीलदार कर्णप्रयाग ने सामाजिक दूरी बनाने की अपील की, साथ ही प्रशाषन द्वारा दिये गए निर्देशों का पालन करने की बात भी कही।
दुनिया भले ही आज चांद पर पहुच गयी हो मगर दिनों दिन हो रहे नए खोज व आविष्कारों को लेकर इंसान को इसकी सजा भी भुगतनी पड़ रही है। चीन के युहान से फैले मौत का संक्रमण आज चिंता का विषय बना हुआ है। इस संक्रमण से मौत कितनी हुई यह बताना पाना मुश्किल है। विपत्ति की इस घड़ी में सभी को घरों में बैठकर ही इस संक्रमण से निजता मिल सकती है। अन्यथा सभी को इसके अंजाम भी भुगतने को तैयार रहना होगा।