चीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच आज CDS बिपिन रावत का बड़ा बयान आया है। उनका कहना है कि पाकिस्तान पर सेना की पूरी नजर है क्यूंकि वो कोई भी साजिश कर सकता है। उसका इतिहास ही ऐसा रहा है और यही कारण है कि सेना पूरी तरह सतर्क है।
दरअसल उन्होंने कहा कि चीन के साथ तनातनी के माहौल का फायदा उठाकर अगर पाकिस्तान ने कोई हरकत की, तो उसे बहुत भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। पाकिस्तान की किसी भी हरकत का जवाब देने की पूरी तैयारी है।
सीडीएस ने कहा कि पाकिस्तान चीन से भारत के सीमा विवाद का फायदा उठा सकता है और दिल्ली के लिए कुछ परेशानियां पैदा कर सकता है, मगर ऐसे परिदृश्य से निपटने के लिए रणनीति बनाई गई है।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ छद्म युद्ध में शामिल है और जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी भेज रहा है. पाकिस्तान ने भारत के अन्य हिस्सों में भी आतंकवाद को फैलाने की कोशिश की है।