सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई की जांच जारी है. सीबीआई की चल रही जांच रोजाना एक नया मोड़ लेकर आ रही है. जिसके तहत कई तरह के खुलासे सामने आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि सीबीआई हर एंगल से सुशांत केस की जांच कर रही है. और सीबीआई केस में किसी तरह की लापरवाही नहीं होने देना चाहती. बताया ये भी जा रहा है कि सीबीआई जल्द सुशांत की साइकलॉजिकल अटॉप्सी कराएगी. इसके अलावा सीबीआई किसी भी वक्त रिया चक्रवर्ती और उनकी फैमिली को समन भेज पूछताछ के लिए बुला सकती है. जिससे माना जा रहा है कि रिया के साथ उनकी फैमिली पर भी सीबीआई का शिकंजा कभी भी कस सकता है. बता दें कि इस केस में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती को ही माना जा रहा है. और केस में रिया लगातार घिरती नजर आ रही हैं. वहीं सीबीआई ने कल कूपर अस्पताल के उन डॉक्टरों से भी पूछताछ की जिन्होंने सुशांत की बॉडी का पोस्टमार्टम किया था.