उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। विधानसभा चुनाव में कुछ दिन ही बचे है। कल पहले चरण के लिए वोटिंग होनी है।
उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। विधानसभा चुनाव में कुछ दिन ही बचे है। कल पहले चरण के लिए वोटिंग होनी है।
पीएम नरेन्द्र मोदी कानपुर देहात में 14 फरवरी, कन्नौज के तिर्वा में 12 फरवरी जबकि फतेहपुर में 17 से 19 फरवरी के बीच जनसभा कर सकते हैं। उधर, औरैया में 12 फरवरी को बेला-इंदरगढ़ मार्ग स्थित भदौरा मैदान में बसपा सुप्रीमो मायावती भी जनसभा संबोधित कर सकती हैं।
VIP पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजा रामविद ने संकल्प पत्र को लेकर रखा अपना पक्ष, उन्होंने कहाँ की उनकी पार्टी का गठबंधन सिर्फ बिहार में है, उन्होंने कहा- वह भी बिहार में सरकार में सहयोगी है, वही कहा कि यूपी चुनाव लड़ने का मतलब है कि हम यहां पर निषादों की बात करने आए हैं और बीजेपी को एक संदेश देना है क्योंकि यूपी के चुनाव में 70 फ़ीसदी हमारी
नेता स्वामी प्रसाद मौर्य मंगलवार को मेरठ पहुंचे। उन्होंने लावड़ कस्बे में सरधना विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी अतुल प्रधान के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।
समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को अपना 10 सूत्री संकल्प पत्र जारी किया है। इसमें सपा ने कहा कि सरकार बनने पर इन संकल्पों को पूरा किया जाएगा। इन संकल्पों को शीघ्र विस्तृत रूप देकर चुनावी घोषणा पत्र जारी किया जाएगा। इसमें कहा गया है कि सपा सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी।
बीती रात आत्म नगर विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार कमलजीत सिंह करवाल और लोक इंसाफ पार्टी के विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के समर्थकों के बीच झड़प हो गया. इस झड़प में तीन लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। इसके अलावा पांच गाड़ियो के साथ भी तोड़फोड़ की गई।
भीम आर्मी पार्टी के चीफ चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि दलितों ने बहुजन समाज पार्टी को कईं बार समर्थन दिया है। लेकिन आज बहुजन समाज पार्टी अप्रासंगिक हो गई है। भीम आर्मी पार्टी के चीफ चंद्रशेखर आजाद ने यह भी कहा है, कि आज बहुजन समाज पार्टी इस हालत में नहीं है। जो कि किसी को बदले में कुछ दे सकती है।
उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर आज पहले चरण के चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। सभी पार्टियों के बड़े नेताओं ने मोर्चा संभाल लिया है।
गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को यूपी चुनाव के लिए लोक कल्याण संकल्प पत्र और नया प्रचार गीत जारी कर दिया है।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा मंगलवार को मेरठ के हस्तिनापुर पहुंचीं। प्रियंका यहां मवाना में रोड शो करेंगी।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आज सीएम ममता बनर्जी की एंट्री होने जा रही है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिये समाजवादी पार्टी को अपना समर्थन दिया है।
उत्तर प्रदेश के आगरा में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उप्र प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा आज आगरा जा रही हैं। वह खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो कर समर्थन जुटाएंगी। चार माह के अंदर उनका यह तीसरा आगरा दौरा होगा।
पीएम मोदी आज उत्तर प्रदेश में वर्चुअल माध्यम से जन चौपाल रैली को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी रामपुर समेत 3 जिलों की जनता के साथ जुड़ेंगे।
भारतीय जनता पार्टी अपना घोषणा पत्र यानी जन कल्याण संकल्प पत्र जारी करेगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में 58 विधानसभा क्षेत्र के लिए आज शाम से चुनाव प्रचार थम जाएगा। इन क्षेत्रों में दस फरवरी को मतदान होना है।
राकेश टिकैत ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री किसी पार्टी के नहीं बल्कि सबके होते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘अब मुज़फ्फरनगर मॉडल नहीं चलेगा” जनता सब देख रही है, जनता किसी के बहकावे में नहीं आने वाली हैं ।