विधानसभा चुनाव के नतीजे आने बाद मायावती ने मीडिया को संबोधित किया और चुनाव के दौरान अपनी पार्टी को हुए नुकसान के कारण भी बताए। मायावती ने बहुजन समाज पार्टी के वोट खिसकने के साथ ही वोट का प्रतिशत कम होने पर कहा कि इस बार मुस्लिम समाज बसपा के साथ तो लगा रहा परन्तु इनका पूरा वोट समाजवादी पार्टी की तरफ शिफ्ट कर गया।
