उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव होने में तकरीबन 6 माह शेष है, उससे पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी में भाजपा सरकार के साढ़े चार साल का "रिपोर्ट कार्ड" पेश किया। इस दौरान जहां उन्होंने अपने किये हुए कार्यों को गिनाया। वहीं दूसरी ओर उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर भी जमकर हमला किया। सीएम योगी ने रविवार को दावा किया कि राज्य में "पूर्ण परिवर्तन" हुआ है और देश के साथ-साथ
